
हरलाखी(मधुबनी): इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिपरौन स्थित जमुनी नदी क्रॉस करने के दौरान एक युवक लापता हो गया। घटना शानिवर की दोपहर का बताया जा रहा है। युवक बासोपट्टी के घुरण प्रसाद साह के 20 वर्षीय पुत्र राजन कुमार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के जेएसआई शिवजी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन करने का पूरा प्रयास किया। स्थानीय मछुआरा से भी खोजबीन में मदद ली गई। लेकिन कोई सुराग नही मिला पाया। देर शाम तक तक खोजने करने का प्रयास जारी था।

युवक नेपाल से रिश्तेदार से मिलकर बासोपट्टी आना चाह रहा था। बॉर्डर सील होने के कारण नेपाली पुलिस मुख्य रास्ते नही आने दिया। जिसके बाद जमुनी नदी पर बने पुल से दक्षिण नदी में तैरकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर नही आ सका। नदी के तेज धारा में लापता हो जाने का कयास लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया एसडीआरएफ को सूचित किया गया है। खोजबीन जारी है।